कपूरथला में बेअदबी के आरोपी की लोगों ने की पीटाई, अस्पताल को भी घेरा

कपूरथला में बेअदबी का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भुलत्थ के गांव भगवानपुर में गुरुद्वारा साहिब की बेअदबी की गई।

Aug 17, 2024 - 16:15
 14
कपूरथला में  बेअदबी के आरोपी की लोगों ने की पीटाई, अस्पताल को भी घेरा

कपूरथला में बेअदबी का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भुलत्थ के गांव भगवानपुर में गुरुद्वारा साहिब की बेअदबी की गई। बेअदबी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद घायल स्थिती में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने भुलत्थ के सिविल अस्पताल का घेराव कर धरना दिया है।

पुलिस बल तैनात 

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालंधर और कपूरथला के पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसकी पुष्टि जालंधर रेंज के डीआइजी नवीन सिंगला ने की है। अभद्रता की घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन घटनाओं पर सख्ती बरतने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी हरदेव सिंह पास के गांव डोगरवाल का रहने वाला है और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच जारी है और अब स्थिति सामान्य हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow