अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन

इस हादसे में अब तक 204 शव बरामद किए गए हैं और 41 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

Jun 12, 2025 - 20:21
Jun 12, 2025 - 20:23
 9
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं।

विजय रूपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। उनकी मौत की पुष्टि गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की है। इस हादसे में अब तक 204 शव बरामद किए गए हैं और 41 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

विजय रूपाणी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा तथा आरएसएस के वरिष्ठ नेता थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow