किसानों को मिलेगा ‘खराब फसलों के लिए 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा’- CM मान
इस मुआवजे के अलावा, कर्ज चुकाने की सीमा भी छह महीने तक बढ़ाई गई है, जिसमें कोई ब्याज या एजेंसी का दबाव नहीं होगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ से खराब फसलों के लिए किसानों को 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की है। यह पंजाब सरकार की ओर से देश भर के किसानों को अब तक सबसे अधिक मुआवजा राशि है। मुआवजा चेक के माध्यम से दिया जाएगा और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घर-घर जाकर इसे वितरित करेंगे।
साथ ही सरकार ने इस बाढ़ से मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने इस कदम को बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत के रूप में उठाया है। इस मुआवजे के अलावा, कर्ज चुकाने की सीमा भी छह महीने तक बढ़ाई गई है, जिसमें कोई ब्याज या एजेंसी का दबाव नहीं होगा।
What's Your Reaction?