HomeCurrent Newsफरीदकोट CIA स्टाफ टीम ने चोरी की मोटर साइकिल सहित दो आरोपियों...

फरीदकोट CIA स्टाफ टीम ने चोरी की मोटर साइकिल सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

फरीदकोट के जैतो सब डीविजन की पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है सुखदीप सिंह डीएसपी जैतो के दिशा निर्देशों के तहत इंस्पेक्टर राजेश कुमार, प्रमुख थाना जैतो की देखरेख में सीआईए जैतो द्वारा 02 मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा गया है और चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

बता दें कि जैतो पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में गश्त करते हुए दाना मंडी जैतो से होते हुए बाजाखाना चौक जैतो पर पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू और धर्म सिंह उर्फ धर्मा मोटरसाइकिल चोरी करने अपराध में लिप्त हैं और चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में जैतो-बठिंडा रोड पर घूम रहे हैं जिसके बाद आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू तथा धर्म सिंह उर्फ धर्मा को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

मुकदमे की जांच के दौरान अभियुक्तों से चोरी की 09 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। ये आरोपी बाजाखाना, जैतो और कोटकपूरा इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments