शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए पंजाब के शिक्षकों को बधाई

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए राज्य के शिक्षकों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में स. बैंस ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के चयन से राज्य का गौरव बढ़ा है।

Aug 28, 2024 - 16:49
Aug 28, 2024 - 16:51
 44
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए पंजाब के शिक्षकों को बधाई

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए राज्य के शिक्षकों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में स. बैंस ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के चयन से राज्य का गौरव बढ़ा है।

यहां उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 में शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची आज जारी की गई है, जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) बरनाला के पंकज कुमार गोयल और सरकारी प्राइमरी स्कूल कोठे इंद्रा सिंह गोनियाना मंडी, बठिंडा के रजिंदर सिंह का चयन हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।