कंगना रनौत के कृषि कानूनों वाले बयान पर डा. सुशील गुप्ता बोला हमला, कहा - भाजपा की मानसिकता किसान विरोधी 

भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानूनों को वापस लाने वाले बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, कंगना की इस बयान को लेकर आप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधा है। 

Sep 25, 2024 - 15:39
 9
कंगना रनौत के कृषि कानूनों वाले बयान पर डा. सुशील गुप्ता बोला हमला, कहा - भाजपा की मानसिकता किसान विरोधी 
Advertisement
Advertisement

भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानूनों को वापस लाने वाले बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, कंगना की इस बयान को लेकर आप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधा है। 

सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की मानसिकता हमेशा किसान और गरीब विरोधी रही है। पहले भी कंगना ने किसान आंदोलन में किसानों को किराए की भीड़ बताया था, अब इस बयान से किसानों के दिलों को ठेस पहुंची है। अरविंद केजरीवाल की सरकार हमेशा से किसानों, गरीबों और मज़दूरों के साथ है और हमेशा उनके हितों के लिए काम करती है। 

कंगना ने मांगी माफी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के 'कृषि कानून वापस लाने' वाले बयान से भारतीय जनता पार्टी के पल्ला झाड़ने के बाद सांसद कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो साझा कर माफी मांगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow