टिकट कटने से नाराज हुड्‌डा के करीबी ने छोड़ी कांग्रेस, बोले-मेरे साथ गद्दारी की गई

हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के दावेदार रहे डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Sep 7, 2024 - 13:02
 38
टिकट कटने से नाराज हुड्‌डा के करीबी ने छोड़ी कांग्रेस, बोले-मेरे साथ गद्दारी की गई

हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के दावेदार रहे डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। समर्थकों की बैठक बुलाकर कपूर सिंह ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। डॉ. कपूर नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके साथ गद्दारी की है। बरोदा उपचुनाव में हुड्डा ने उनसे वादा किया था कि आम चुनाव में हर हाल में उनको टिकट दी जाएगी, चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वे हुड्डा को उनकी वादा खिलाफी का जवाब जरूर देंगे।

जनता लेगी हुड्डा से बदला

कपूर सिंह नरवाल की टिकट काटने की सूचना के बाद सुबह ही उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। उनसे बातचीत के बाद कपूर नरवाल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही रविवार को सुबह 10 बजे अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। डॉ. कपूर नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उसके साथ विश्वास घात किया है। उनकी राजनीतिक हत्या हुई है। बरोदा हलके की जनता हुड्डा से बदला लेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी बरोदा विधानसभा सीट हारेगी।

जनता का फैसला होगा मंजूर

आगामी रणनीति के बारे में कपूर सिंह नरवाल बोले कि हलके के लोगों से बातचीत के आधार पर अग्रिम फैसला लिया जाएगा और वहीं बरोदा हलके के लोगों से अपील करते हुए उन्हें अपने आवास पर भी आमंत्रित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कल महापंचायत के दौरान ही पार्टी छोड़ने का फैसला जनता की आवाज के साथ किया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जनता जनार्दन ने जो भी फैसला लेगी उसे पर कपूर सिंह नवल फूल चढ़ाने का काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow