दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट का किया भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक डॉक्टर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Jul 9, 2024 - 12:30
 43
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट का किया भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट का किया भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। और इस मामले में एक डॉक्टर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक बांग्लादेशी इस रैकेट का मास्टरमांइड था। 

एक डॉक्टर को भी किया गिरफ्तार

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, "अंतरराष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण रैकेट के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट का मास्टरमाइंड एक बांग्लादेशी था। दाता और प्राप्तकर्ता दोनों बांग्लादेश से थे। हमने रसेल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,

जो रोगियों और दाताओं की व्यवस्था करता था, और प्रत्यारोपण में शामिल एक महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस रैकेट में शामिल लोगों के बांग्लादेश से संबंध थे। वे प्रत्येक प्रत्यारोपण के लिए 25-30 लाख रुपये लेते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow