Delhi आने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा घने कोहरे का असर, दुरंतो-हमसफर समेत 40 ट्रेनों की धीमी हुई रफ्तार

दिल्ली में, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों सहित लगभग 40 ट्रेनें अपने तय समय से दो घंटे से ज़्यादा लेट चल रही हैं। हावड़ा दुरंतो, चेन्नई दुरंतो और दरभंगा हमसफर जैसी कई ट्रेनों के चलने का समय भी बदल दिया गया है।

Feb 3, 2026 - 12:17
Feb 3, 2026 - 12:18
 7
Delhi आने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा घने कोहरे का असर, दुरंतो-हमसफर समेत 40 ट्रेनों की धीमी हुई रफ्तार
Delhi train delays

घने कोहरे का असर रेल परिचालन पर साफ नजर आ रहा है। राजधानी, शताब्दी, हमसफर और दुरंतो सहित दिल्ली आने वाली करीब 40 लंबी दूरी की ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देर से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी मार्ग की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ा है। इनमें हावड़ा और चेन्नई दुरंतो, दरभंगा हमसफर विशेष जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

कोहरे की मार सिर्फ लंबी दूरी की ट्रेनों तक सीमित नहीं है। लोकल और मेमू/ईएमयू सेवाएं भी 30 मिनट से लेकर सवा घंटे तक देरी से चल रही हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

करीब 45 मिनट की देरी से चल रही ट्रेनें 

रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली डीईएमयू, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू, जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, हाथरस किला-पुरानी दिल्ली एमईएमयू, पानीपत-गाजियाबाद एमईएमयू, पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू और सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू लगभग सवा घंटे की देरी से चल रही हैं।

वहीं, पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू और जींद-नई दिल्ली एमईएमयू करीब एक घंटे पीछे हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर और मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू लगभग 45 मिनट की देरी से संचालित हो रही हैं।

दिल्ली से विलंब से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 6 घंटे 25 मिनट
  • नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष: लगभग 5 घंटे
  • नई दिल्ली-सोगरिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस: सवा तीन घंटे
  • नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस: करीब ढाई घंटे
  • हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई दुरंतो एक्सप्रेस: लगभग पौने तीन घंटे
  • हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस: एक घंटे की देरी

यह भी पढ़ें : देहरादून में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की हालत गंभीर...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow