कांग्रेस को लगा एक और झटका, पानीपत से चुनाव लड़ चुके संजय अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार के अंतिम समय में भी इस्तीफों का दौर जारी है। एक ओर जहां चुनाव प्रचार में केवल दो दिन का समय ही शेष बचा है। ऐसे में पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

Oct 1, 2024 - 14:58
 164
कांग्रेस को लगा एक और झटका, पानीपत से चुनाव लड़ चुके संजय अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार के अंतिम समय में भी इस्तीफों का दौर जारी है। एक ओर जहां चुनाव प्रचार में केवल दो दिन का समय ही शेष बचा है। ऐसे में पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हुए। बता दें कि संजय अग्रवाल ने 2019 में कांग्रेस की टिकट पर पानीपत शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। बीते चुनाव  कुल मतदान का 30.57 प्रतिशत यानी 37318 वोट लेकर संजय अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow