पाकिस्तान में गृहयुद्ध: बलोचों का कई शहरों पर एक साथ हमला, पुलिस स्टेशनों पर कब्जा, भागी पाक आर्मी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। बलोच लड़ाकों ने एक साथ कई शहरों को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। बलोच लड़ाकों ने एक साथ कई शहरों को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं, जिससे पूरे इलाके में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। प्रांतीय राजधानी क्वेटा समेत कम से कम 12 शहरों से गोलीबारी, धमाकों और सरकारी ठिकानों पर कब्जे की खबरें सामने आई हैं।
‘ऑपरेशन हीरोफ’ के तहत किया हमला
इन हमलों की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। संगठन ने इन्हें अपने घोषित अभियान ‘ऑपरेशन हीरोफ’ के दूसरे चरण का हिस्सा बताया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार क्वेटा, ग्वादर, मस्तुंग, नुश्की, कलात, डलबंदिन और पसरनी जैसे इलाकों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
क्वेटा में हालात सबसे ज्यादा संवेदनशील
क्वेटा शहर में स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। सरयाब रोड पर पुलिस वैन को निशाना बनाए जाने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। खालिक शहीद पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए शहर के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
अन्य इलाकों में भी झड़पें और विस्फोट
ग्वादर और पसरनी में लगातार फायरिंग और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। डलबंदिन में सिलसिलेवार विस्फोट हुए, जबकि कलात में सुरक्षाबलों और बलोच लड़ाकों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं। क्वेटा के ईस्टर्न बायपास पर भी सशस्त्र लड़ाकों के नियंत्रण की खबरें हैं।
What's Your Reaction?