पुराने सिम कार्ड से सोना निकालने का कारनामा, चीनी शख्स का Video Viral
चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर में रहने वाले किआओ नामक व्यक्ति ने 20 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह पुराने सिम कार्ड से सोना निकालते हुए नजर आता है।
आमतौर पर सिम कार्ड खराब या पुराना हो जाने पर लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं या नया सिम ले लेते हैं, लेकिन चीन के एक व्यक्ति ने ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जिसने सभी को चौंका दिया। इस शख्स ने पुराने सिम कार्ड और ई-वेस्ट से सोना निकालने का दावा किया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो Viral
चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर में रहने वाले किआओ नामक व्यक्ति ने 20 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह पुराने सिम कार्ड से सोना निकालते हुए नजर आता है। वीडियो वायरल होते ही लोगों में उत्सुकता बढ़ गई और ऑनलाइन पुराने सिम कार्ड खरीदने की होड़ तक मच गई।
191 ग्राम से ज्यादा सोना निकालने का दावा
वीडियो में दिखाया गया है कि किआओ पुराने सिम कार्ड को केमिकल से भरे एक ड्रम में डालता है। इसके बाद धोने, गर्म करने और जलाने जैसी कई जटिल प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद वह करीब 191.73 ग्राम सोना निकालने में सफल होता है। चीनी मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 2 लाख युआन बताई जा रही है, जो भारतीय रुपये में करीब 26.5 लाख रुपये होती है।
सिम कार्ड में कितना होता है सोना ?
मेनलैंड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सिम कार्ड में औसतन 0.001 ग्राम तक सोना मौजूद होता है। इसी तरह बैंक कार्ड की चिप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में भी बहुत कम मात्रा में सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
आम लोगों को क्यों दी चेतावनी ?
किआओ ने खुद लोगों को इस प्रक्रिया को घर पर आजमाने से सावधान किया है। उनका कहना है कि सिम कार्ड और चिप से सोना निकालने की प्रक्रिया काफी जटिल और खतरनाक होती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
What's Your Reaction?