Delhi-NCR में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी…

दिल्ली-एनसीआर कड़ाके की ठंड और गंभीर प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के आसपास बना हुआ है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में विजिबिलिटी घटकर ज़ीरो हो गई है।

Jan 31, 2026 - 10:36
 8
Delhi-NCR में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी…
Delhi-NCR Dense fog

दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। अक्षरधाम इलाके में घनी धुंध की चादर बिछी हुई है, जिससे दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले वीकेंड में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह बदलाव हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच यह पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते दो दिनों से राजधानी में बादल छाए हुए हैं और अब बारिश से प्रदूषण और मौसम दोनों से राहत मिलने की उम्मीद है।

दो दिनों तक बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि रविवार को रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह गिरकर 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बदलाव के चलते 2 फरवरी तक रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow