Chess Olympiad 2024 : भारतीय सूरमाओं का कमाल, देश को दिलाए सदी के पहले गोल्ड

भारत ने चेस ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 45वें चेस ओलंपियाड में एक साथ 3 गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं।

Sep 23, 2024 - 15:13
 7
Chess Olympiad 2024 : भारतीय सूरमाओं का कमाल, देश को दिलाए सदी के पहले गोल्ड

भारत ने चेस ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 45वें चेस ओलंपियाड में एक साथ 3 गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं। ये पहली बार था जब, भारतीय पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीते हैं।

पुरूष और महिलाएं दोनों चमके 

ओपन सेक्शन में इंडियन चेस प्लेयर डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी के शानदार प्रदर्शन से भारत को ऐतिहासिक जीत मिली। साथ ही, महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली और वैशाली रमेशबाबू ने दमदार खेल दिखाया और आखिरी मुकाबले में अजरबैजान को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। 18 साल के गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसीव को हराकर व्यक्तिगत इवेंट में भी गोल्ड जीता। उनकी इस जीत के बाद वो विश्वनाथन आनंद के बाद गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हो रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। सभी खिलाड़ियों की ये जीत, भारतीय शतरंज के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow