हेमंत मंत्रिमंडल को Champai Soren ने कहा अलविदा, भाजपा में इस दिन होंगे शामिल 

झारखंड की राजनीति में बड़ी हलचल मचाने वाले चंपई सोरेन अब भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। जी हां, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपनी राहें बदलने का फैसला कर लिया है।

Aug 27, 2024 - 11:56
 12
हेमंत मंत्रिमंडल को Champai Soren ने कहा अलविदा, भाजपा में इस दिन होंगे शामिल 

झारखंड की राजनीति में बड़ी हलचल मचाने वाले चंपई सोरेन अब भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। जी हां, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपनी राहें बदलने का फैसला कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर सोरेन और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया है। 

30 अगस्त को हो सकते हैं भाजपा में शामिल 

बताया जा रहा है कि चंपई 28 अगस्त को हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे और उसके बाद 30 अगस्त को रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बीते कुछ दिनों में झामुमो के साथ चंपई सोरेन की नाराजगी खुलकर सामने आई थी। उन्होंने साफ कहा था कि राजनीति से संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है। इसके बजाय, वे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे। अमित शाह से मुलाकात के बाद, चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि कुछ ही समय बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। और ऐसे में सोरेन का भाजपा से जुड़ना, पार्टी के लिए एक मजबूत सियासी कदम साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow