पंजाब में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, एक्टिव होगा मानसून, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना है।

Aug 27, 2024 - 10:12
 10
पंजाब में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, एक्टिव होगा मानसून, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, तीन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि पंजाब में पिछले लंबे समय से मानसून सुस्त पड़ा हुआ है। जिससे राज्य में औसत तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों में बुंदाबांदी देखने को मिली। वहीं, चंडीगढ़ में सोमवार को मध्यम बारिश देखने को मिली है। आज भी चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow