हिमाचल में खाई में गिरी कार, 3 की मौत, मणिमहेश यात्रा कर लौट रहे थे सभी 

हिमाचल में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 युवतियों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Aug 28, 2024 - 13:02
 30
हिमाचल में खाई में गिरी कार, 3 की मौत, मणिमहेश यात्रा कर लौट रहे थे सभी 

हिमाचल में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 युवतियों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार चंबा जिले में भरमौर-भरमाणी माता मार्ग पर यह हादसा हुआ है। 

घायलों का इलाज जारी 

वहीं, स्थानीय लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला तो उन्होंने पीड़ितों की मदद की। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि गाड़ी खाई में कैसे गिरी है। बता दें कि इस समय हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा चल रही है। जहां श्रद्धालुओं का आना-जाना चल रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow