पूर्व मंत्री की मां के निधन पर CM ने जताया शोक, बोले मां की शिक्षा और संस्कारों से मिलता है जीवन का हर सुख

Jul 19, 2024 - 10:51
 15
पूर्व मंत्री की मां के निधन पर CM ने जताया शोक, बोले मां की शिक्षा और संस्कारों से मिलता है जीवन का हर सुख
पूर्व मंत्री की मां के निधन पर CM ने जताया शोक, बोले मां की शिक्षा और संस्कारों से मिलता है जीवन का हर सुख

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां की शिक्षा और संस्कारों से जीवन का प्रत्येक सुख मिल सकता है और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मां के आदर्शों को जीवन में धारण करना जरुरी है। 

इन शिक्षाओं और संस्कारों के कारण ही पूर्व मंत्री एवं  विधायक संदीप सिंह ने पूरे विश्व में खेल के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसलिए समाज स्वर्गीय दलजीत कौर द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षाओं को हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद बराड़ा रोड़ स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह की माता स्वर्गीय दलजीत कौर के अंतिम अरदास कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारतभूषण भारती, विधायक रामकरण समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दलजीत कौर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह, समाज सेवी गुरचरण सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख साझा किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow