चचा को गच्चा दे ही दिया... विधानसभा में ऐसा किस के लिए बोले CM योगी आदित्यनाथ?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने अखिलेश-शिवपाल पर तंज कसते हुए कहा कि हर बार चचा को गच्चा दे ही दिया जाता है।

Jul 30, 2024 - 12:36
 12

"चचा हमेशा ही खा जाता है गच्चा"

बता दें कि विधानसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी से महिला अपराधों को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर बोलते हुए सीएम योगी ने पहले उन्हें बधाई दी। योगी ने कहा कि आपके चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। वो अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही बार मार खा जाता है। उनकी नियति ही ऐसी है क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है, लेकिन आप सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं. आपका मैं सम्मान करता हूं।

"महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है सरकार"

वहीं, महिला सुरक्षा के सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है।

 मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी।  2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानि आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है। सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow