चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी ने लिया माता मनसा देवी का आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

पिछले करीब एक माह से हरियाणा में चल रहा चुनावी प्रचार का शोर भले ही थम चुका है, लेकिन अब राजनेता अपने-अपने अराध्य के दरबार में हाजरी लगाकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।

Oct 4, 2024 - 14:55
 12
चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी ने लिया माता मनसा देवी का आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : पिछले करीब एक माह से हरियाणा में चल रहा चुनावी प्रचार का शोर भले ही थम चुका है, लेकिन अब राजनेता अपने-अपने अराध्य के दरबार में हाजरी लगाकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। हरियाणा में कल यानि 5 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान से पहले आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में माता मनसा देवी के दर्शन कर उनसे अपने लिए आशीर्वाद और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

माता मनसा देवी के दर्शनों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश और प्रदेश वासियों को नवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मां मनसा देवी के चरणों में मैंने सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीएम सैनी ने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं।

100 प्रतिशत तक मतदान करें

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए 5 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलकर  लोकतंत्र की मजबूती के लिए ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जो तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं उनके नेतृत्व में प्रदेश को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए तैयार हैं। प्रदेश में जो लगातार जो चुनाव प्रचार हुआ है, हमारे संकल्प पत्र को लोगों तक पहुंचाना, हमारी पार्टी के बारे लोगों तक पहुंच इन सभी में हमारे सब कार्यकर्ताओं ने मजबूती से काम किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow