महिला सुरक्षा के लिए 6 जरूरी ऐप, इमरजेंसी में आएंगे बहुत काम 

सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर दावे करती हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों को कठघरे में खड़ा कर रही है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जागरुकता बेहद जरूरी है। और इसके लिए सबसे अच्छा हथियार आपका स्मार्टफोन है।

Sep 3, 2024 - 16:13
 12
महिला सुरक्षा के लिए 6 जरूरी ऐप, इमरजेंसी में आएंगे बहुत काम 

निर्भया केस के बाद महिला सुरक्षा को लेकर कई कानून बनाए गए। सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर दावे करती हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों को कठघरे में खड़ा कर रही है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जागरुकता बेहद जरूरी है। और इसके लिए सबसे अच्छा हथियार आपका स्मार्टफोन है। चलिए 6 ऐसी ऐप्लीकेशन बताते हैं। जो किसी इमरजेंसी में आपके बहुत काम आएंगी। 

ये छह एप्प आएंगी काम 

112 इंडिया - ये ऐप SOS अलर्ट जारी करता है। 

बी सेफ - ये ऐप अपराध के सबूत इक्ट्ठे करने में मदद करता है। 

माय सेफ्टीपिन - इसमें हर जगह की रेटिंग है। जिससे आपको नोटिफिकेशन मिलता है कि आप सेफ जगह पर है या नहीं। 

शेक टू सेफ्टी - ये ऐप फोन हिलाने या फिर पावर बटन को दबाने पर रजिस्टर नंबर को SOS या कॉल अलर्ट भेजता है।

स्मार्ट 24*7 - ये ऐप परेशानी में फंसे यूजर को बातचीत करने की सुविधा देता है। 

रक्षा - रक्षा ऐप भी परेशानी में फंसे यूजर के परिवार को करंट लोकेशन और अलर्ट भेजता है। इस ऐप की खास बात है कि ये मोबाइल स्विच ऑफ होने पर भी अलर्ट कर सकता है। इसके लिए तीन सेकेंड के लिए वॉल्यूम वाले बटन को दबाना होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow