CM मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के दौरान हुए भावुक
मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगों की हर समस्या दूर करने और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए निर्देश भी दिए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फिरोजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की।
बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान भावुक होते नजर आए जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कठिन समय में सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है, मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगों की हर समस्या दूर करने और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए निर्देश भी दिए।
What's Your Reaction?