Thursday, March 5, 2026
Home Current News पंजाब में बाढ़ का कहर, ‘AAP’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से...

पंजाब में बाढ़ का कहर, ‘AAP’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से की मदद की अपील 

Advertisement

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में आई बाढ़ से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने देशवासियों से पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार और AAP के सभी मंत्री, विधायक, और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटे हैं। वे गांव-गांव जाकर फंसे हुए लोगों को बचा रहे हैं, राशन, पीने का पानी, दवाइयां और पशुओं का चारा पहुंचा रहे हैं। AAP के एमपी और विधायक अपने एक महीने के वेतन का दान पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार से भी इन आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील की है और कहा है कि राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत का धर्म निभाना चाहिए। उन्होंने पूरे देश से पंजाब की मदद के लिए योगदान देने की अपील की है।