डोडा में AAP उम्मीदवार की जीत के बाद रैली में शामिल हुए सीएम मान, बोले- इस जनादेश के लिए जनता का धन्यवाद 

जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी के डोडा से उम्मीदवार मेहराज मलिक को एक ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। वहीं, इस जीत के बाद लोगों को धन्यवाद करने के लिए एक रैली का आयोजन भी किया गया।

Oct 14, 2024 - 11:10
 10
डोडा में AAP उम्मीदवार की जीत के बाद रैली में शामिल हुए सीएम मान, बोले- इस जनादेश के लिए जनता का धन्यवाद 
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी के डोडा से उम्मीदवार मेहराज मलिक को एक ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। वहीं, इस जीत के बाद लोगों को धन्यवाद करने के लिए एक रैली का आयोजन भी किया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस रैली में शामिल हुए। इसके साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भी इस रैली में भाग लिया। 

डोडा की जनता का किया धन्यवाद

सीएम मान ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी, ठोस नीतियों और सच्चे इरादों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के कारण AAP ने देश भर के पांच राज्यों में विधायकों के साथ अपनी उपस्थिति स्थापित की है। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की यात्रा आगे भी जारी रहेगी। ईमानदार शासन के पक्ष में हमें यह जनादेश देने के लिए डोडा की जनता का दिल से धन्यवाद।

मान ने कहा कि गरीबी को लाल या पीले कार्ड से नहीं मिटाया जा सकता। इसे केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। शायद एक दिन, जब हमारे बच्चे पढ़ना और लिखना सीखेंगे, तो वे योग्य नेता और अधिकारी बनेंगे जो सार्थक बदलाव ला सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow