पंजाब में धान की खरीद को लेकर CM मान ने अधिकारियों को दिए आदेश, जानिए क्या कहा?

पंजाब की अनाज मंडियों में 1 अक्टूबर से धान की खरीद चल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के सभी जिलों के डीसी को मंडियों का निरीक्षण करने के आदेश दिए है।

Oct 10, 2024 - 16:07
 15
पंजाब में धान की खरीद को लेकर CM मान ने अधिकारियों को दिए आदेश, जानिए क्या कहा?
Advertisement
Advertisement

पंजाब की अनाज मंडियों में 1 अक्टूबर से धान की खरीद चल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के सभी जिलों के डीसी को मंडियों का निरीक्षण करने के आदेश दिए है। सीएम मान ने आदेश दिए हैं कि डिप्टी कमिश्नरों को रोजाना अपने जिले की सात से आठ मंडियों की जांच करनी होगी। और उसकी रिपोर्ट सीएम को देनी होगी।

किसानों को ना हो कोई परेशानी

सीएम ने साफ किया है कि किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। सीएम मान राज्य में चल रही धान की खरीद को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने इसको लेकर बीते दिनों चंडीगढ़ में आढ़तियों से मीटिंग भी की थी।  साथ ही उन्होंने फसलों की खरीद शुरू करने का फैसला लिया था। वहीं, जालंधर जाते समय सीएम ने खुद फसलों की खरीद का जायजा लिया था। आपको बता दें कि मान सरकार ने पंजाब में 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का टारगेट रखा है। जानकारी के मुताबिक मान सरकार इस सीजन में ग्रेड ए धान के लिए 2,320 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow