हरियाणा में BJP उम्मीदवार  रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापस लिया, जाने क्यों किया ऐसा

हरियाणा में भाजपा ने गोपाल कांडा को समर्थन दे दिया है। वहीं, सिरसा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापस ले लिया है।

Sep 16, 2024 - 13:10
 32
हरियाणा में BJP उम्मीदवार  रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापस लिया, जाने क्यों किया ऐसा

हरियाणा में भाजपा ने गोपाल कांडा को समर्थन दे दिया है। वहीं, सिरसा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापस ले लिया है। सोमवार सुबह भाजपा ने अचानक गुप्त मीटिंग बुलाई और रोहताश जांगड़ा के नामांकन वापसी पर फैसला हुआ। भाजपा इस सीट पर हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के उम्मीदवार गोपाल कांडा का समर्थन करेगी।

भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार - गोपाल कांडा 

उधर, एक दिन पहले गोपाल कांडा ने भी मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह अभी भी एनडीए का हिस्सा हैं। जीतने के बाद हम भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। उनका परिवार शुरू से ही आरएसएस से जुड़ा रहा है। पिता मुरलीधर कांडा 1952 में जनसंघ के टिकट पर डबवाली सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और मेरी मां अभी भी भाजपा को वोट देती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow