चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, एक ही शख्स के नाम पर 132 चालान

चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उन वाहन मालिकों पर शिकंजा कस दिया है जो चालान भरने में लापरवाही कर रहे थे।

Sep 16, 2024 - 13:16
 21
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, एक ही शख्स के नाम पर 132 चालान

चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उन वाहन मालिकों पर शिकंजा कस दिया है जो चालान भरने में लापरवाही कर रहे थे। इसी के चलते, शहर के एक ही शख्स ने 132 चालानों का निपटारा करते हुए कुल 26,100 रुपये का जुर्माना चुकाया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय लोक अदालत में हुई, जहां ई-चालान डेटाबेस से लंबित चालानों का पता लगाया गया ,

रजिस्ट्रेशन भी हो सकता है रद्द 

इस दौरान 706 चालानों का निपटारा किया गया और पुलिस ने 1,33,800 रुपये का जुर्माना वसूला। चालान निपटाने की इस प्रक्रिया से साफ हो गया है कि पुलिस अब किसी को भी ढील देने के मूड में नहीं है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द अपने चालानों का निपटारा कर लें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनके वाहन जब्त किए जा सकते हैं और रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow