Asia Power Index : जापान को पछाड़कर तीसरा सबसे ताकतवर देश बना भारत, पूरी दुनिया में बढ़ी साख

भारत ने एशिया के सबसे बड़े पावरहाउस देशों में अपनी जगह बना ली है। भारत ने पावर जेनरेशन के मामले में एशिया के टॉप 3 देशों में एंट्री कर ली है।

Sep 26, 2024 - 15:37
 102
Asia Power Index : जापान को पछाड़कर तीसरा सबसे ताकतवर देश बना भारत, पूरी दुनिया में बढ़ी साख
Advertisement
Advertisement

भारत ने एशिया के सबसे बड़े पावरहाउस देशों में अपनी जगह बना ली है। भारत ने पावर जेनरेशन के मामले में एशिया के टॉप 3 देशों में एंट्री कर ली है। देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि सिडनी के लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स जारी किया है। जिसमें भारत ने जापान को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

Asia Power Index में इस उछाल की वजह भारत का तेज आर्थिक विकास, युवा जनसंख्या और वैश्विक साख का बढ़ना है। जहां, 81.7 स्कोर के साथ अमेरिका पहले नंबर है, वहीं 72.7 स्कोर के साथ चीन दूसरे स्थान पर है। साथ ही, 39.1 स्कोर के साथ भारत टॉप तीसरा देश है, जिसके बाद जापान चौथे, ऑस्ट्रेलिया और रूस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लोवी इंस्टीट्यूट का कहना है कि कोरोना महामारी से जूझने के बावजूद भारत में तेजी से विकास हुआ है, और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow