Thursday, March 5, 2026
Home Current News Manu Bhaker को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव आयोग...

Manu Bhaker को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव आयोग ने दी जानकारी

Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है। इस बीच पेरिस ओलंपिक में परचम लहराने वाली भारत की पिस्टल क्वीन मनु भाकर को चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चुनाव आयोग ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में ब्रांड एंबेसडर चुना है। उन्हें झज्जर जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। चुनाव आयोग ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मनु भाकर का वीडियो जारी किया है।

वीडियो में मनु भाकर झज्जर जिले के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रही हैं। इसके साथ ही मनु ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि झज्जर जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी 5 अक्टूबर को अपने गृह जिले के बूथ पर वोट डालने आऊंगी।