हरियाणा के चुनावी रण में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की एंट्री, आखिर किसके लिए मांग रहीं वोट?

हरियाणा में पार्टियों का चुनाव प्रचार अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इसी बीच हरियाणा के चुनावी मैदान में बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की एंट्री हो गई है।

Oct 1, 2024 - 10:38
 41
हरियाणा के चुनावी रण में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की एंट्री, आखिर किसके लिए मांग रहीं वोट?
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में पार्टियों का चुनाव प्रचार अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इसी बीच हरियाणा के चुनावी मैदान में बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की एंट्री हो गई है। चित्रांगदा सिंह अंबाला कैंट सीट पर चुनाव लड़ रहीं अपनी भाभी चित्रा सरवारा के लिए वोट मांगती हुई नजर आईं।

अनिल विज के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं चित्रा सरवारा 

दरअसल, चित्रा सरवारा, चित्रांगदा के भाई दिग्विजय सिंह की पत्नी हैं और अंबाला कैंट सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार हैं। दिलचस्प बात ये है कि वो ये चुनाव बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज के खिलाफ लड़ रही हैं। चित्रांगदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक वीडियो साझा करते हुए अपनी भाभी के समर्थन में वोट की अपील की।

 चित्रांगदा सिंह ने वीडियो में कहा कि वह चित्रा को परिवार की सदस्य की तरह नहीं बल्कि एक समर्पित और मेहनती नेता के रूप में जानती हैं। उन्होंने अंबाला के लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी "अंबाला की बेटी" को जिताकर एक अच्छा नेता चुनें। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी चित्रा ने विज को कड़ी टक्कर दी थी, और अब देखना ये है कि इस बार चित्रांगदा सिंह की एंट्री विज से बाजी छीन पाती है या नहीं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow