हरियाणा में AAP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, लोकसभा में कांग्रेस से गठबंधन था

हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी(AAP) ने भी हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

Jul 18, 2024 - 14:15
 15
हरियाणा में AAP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, लोकसभा में कांग्रेस से गठबंधन था
हरियाणा में AAP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, लोकसभा में कांग्रेस से गठबंधन था

हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी(AAP) ने भी हरियाणा विधानसभा चुनावों(Haryana assembly elections) को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी अकेले ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

चुनावी कैंपेन भी किया लॉन्च

इसके साथ ही चंडीगढ़ में आज AAP ने अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च किया। इस दौरान हरियाणा AAP के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। पंजाब के सीएम मान ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow