Punjab : लुधियान रेलवे स्टेशन पर चला विशेष टिकट जांच अभियान, बिना टिकट वाले यात्रियों पर कसा शिकंजा
बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाने के मकसद से, नॉर्दर्न रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 'फोर्ट्रेस चेक' नाम से एक स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया।
बिना टिकट यात्रा की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक सघन विशेष टिकट जांच अभियान “फोर्ट्रेस चेक” आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान कुल 327 यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे ₹2,77,000 का जुर्माना/राजस्व वसूला गया।
20 टिकट जांच कर्मियों ने लिया हिस्सा
यह विशेष जांच अभियान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निरंतर चला, जिसमें लगभग 20 टिकट जांच कर्मी तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पूरे स्टेशन परिसर में यात्रियों की गहन जांच की गई, जिससे बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया।
‘फोर्ट्रेस चेक’ एक सुनियोजित अभियान
रेलवे में “फोर्ट्रेस चेक” एक सुनियोजित और सघन निरीक्षण अभियान होता है, जिसके तहत किसी स्टेशन, ट्रेन या रेलखंड पर बिना पूर्व सूचना कड़ी टिकट जांच की जाती है। इस दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ की टीम मिलकर यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र एवं रेलवे नियमों की सख्ती से जांच करती है। इसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और रेलवे राजस्व की सुरक्षा एवं वृद्धि सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे नियमों का पालन करते हुए हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह के विशेष जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।
यह भी पढ़ें : CM हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर आरोप, पाकिस्तान की...
What's Your Reaction?