पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार को 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नामों का ऐलान करते हुए खुद भी चुनाव लड़ने की पुष्टि की। उन्हें एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पहली सूची में अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और होशियारपुर समेत कई अहम क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।
भगवंत सिंह मान को धुरी से टिकट
AAP की पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धुरी से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने बटाला से शेरी कलसी और अजनाला से कुलदीप धालीवाल को टिकट दिया है। अमृतसर दक्षिण से इंद्रवीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण से सरवन सिंह धुन चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा नकोदर से इंद्रजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करणवीर सिंह घुम्मन और उर्मुर से जसवीर सिंह राजागिल को उम्मीदवार बनाया गया है। होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिम्पा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकृष्णन रोरी और बलाचौर से संतोष कटारिया को टिकट मिला है।

मोहाली और लुधियाना की सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान
पार्टी ने रूपनगर से दिनेश चड्ढा और मोहाली से कुलवंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वारिंग और समराला से जगतार सिंह दयालपुरा को उम्मीदवार बनाया गया है। लुधियाना की विभिन्न सीटों पर भी AAP ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक कुमार पप्पी और लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा को टिकट दिया गया है। वहीं, लुधियाना नॉर्थ से चौधरी मदनलाल बग्गा और पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा चुनाव लड़ेंगे। इन नामों के ऐलान के बाद अब पार्टी की अगली सूची पर नजर रहेगी। फिलहाल, पहली सूची में घोषित 40 उम्मीदवारों के जरिए AAP ने कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में अपनी चुनावी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

दिल्ली में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों पर मुहर
पहली सूची जारी करने से एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में AAP के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। बैठक में पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई।
Read More
Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी व्रत? पूजा के लिए मिलेगा कितना समय, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
[…] […]