HomeBreaking Newsदिवाली से पहले आसमान छू रहे फ्लाइट के दाम, क्या त्योहार के...

दिवाली से पहले आसमान छू रहे फ्लाइट के दाम, क्या त्योहार के बाद भी महंगे रहेंगे हवाई टिकट या मिलेगी राहत?

दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही देश भर में हवाई यात्रा करना बेहद महंगा हो गया है। स्थिति यह है कि फेस्टिव सीजन के खत्म होने के बाद भी विमान टिकटों के सस्ते होने की कोई खास उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हालांकि त्योहार के बाद यात्रियों की संख्या में कुछ कमी आने से चुनिंदा रूटों पर किराये में मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन विमान ईंधन की ऊंची कीमतों और परिचालन लागत के कारण टिकटों में किसी बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल बेहद कम बनी हुई है।

इन प्रमुख रूटों पर 68% तक महंगा हुआ सफर

मीडिया रिपोर्ट्स और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA के आंकड़ों के मुताबिक, 1 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यात्रा के लिए औसत एकतरफा हवाई किराये में पिछले साल की तुलना में भारी उछाल दर्ज किया गया है। मुख्य रूप से दिल्ली-हैदराबाद रूट पर किराया सबसे ज्यादा 68% बढ़ गया है। इसके अलावा मुंबई-कोलकाता रूट पर 51%, दिल्ली-गोवा रूट पर 39% और मुंबई-बेंगलुरु रूट पर 37% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए पहले से काफी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है।

 कमजोर रुपया और वैश्विक संघर्ष बने वजह

फ्लाइट टिकट महंगे होने के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़ी वजहें जिम्मेदार हैं। पहला, घरेलू एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी उछाल आया है, जो 1 अक्टूबर को बढ़कर लगभग 137 रुपये प्रति लीटर (पिछले साल से 46.2% अधिक) तक पहुंच गया है। दूसरा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना है, जिससे एयरलाइंस का 35 से 50% विदेशी खर्च बढ़ गया है। तीसरा, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट लंबे हो गए हैं और उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है।

सरकारी नियमों और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर

बढ़ते किरायों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार नए दिशा-निर्देश तैयार कर रही है, जिसके तहत एयरलाइंस को अपना किराया ढांचा 1 महीना पहले DGCA को सौंपना होगा और अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को 16 नवंबर तक इस संबंध में अंतिम नियम पेश करने का निर्देश दिया है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इन प्रशासनिक नियमों से पारदर्शिता तो आएगी, लेकिन सामान्य दिनों या त्योहारों के दौरान टिकट सस्ते होने की कोई गारंटी नहीं मिलती है।

 

READ MORE: तिहास रच गया भारत! क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I का सबसे बड़ा रनचेज कर दर्ज की रोमांचक जीत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments