HomeBreaking Newsदिल्ली के प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, धुंए के गुब्बार से...

दिल्ली के प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, धुंए के गुब्बार से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

नई दिल्ली(Delhi) के दल्लूपुरा इलाके में रविवार को एक बड़े प्लाईवुड गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब 3,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लाईवुड रखा था। ज्वलनशील सामान होने के कारण आग कुछ ही समय में तेजी से फैल गई और पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया।

घटना के बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। धुआं काफी दूर से नजर आने के कारण आसपास रहने वाले लोगों में भी डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

25 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने शुरुआती तौर पर चार से पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए बाद में ऑपरेशन को ‘मीडियम कैटेगरी’ में रखा गया और 25 से अधिक दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की। किसी संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस और दमकल टीमों ने गोदाम के आसपास स्थित घरों को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया।

धुएं की चपेट में आया दमकलकर्मी

डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम.के. चट्टोपाध्याय के मुताबिक, फिलहाल घटना में किसी आम नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग बुझाने के दौरान एक स्टेशन ऑफिसर घने और जहरीले धुएं की चपेट में आ गए। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

आग बुझाने में आ रही मुश्किल

अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना करीब 3:30 बजे मिली थी। गोदाम के चारों ओर से दमकल वाहनों के प्रवेश का रास्ता उपलब्ध नहीं होने के कारण राहत अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल सामने की ओर से वॉटर कैनन और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

गोदाम का बीच वाला शेड भी ढह गया है जिससे अंदर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने के अभियान में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : भारतीय पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीम ने चीन में रच दिया इतिहास, दोनों टीमों ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments