HomeBreaking Newsपुलिस के हत्थे चढ़ी ड्रोन से आई ग्लॉक पिस्टल और हेरोइन की...

पुलिस के हत्थे चढ़ी ड्रोन से आई ग्लॉक पिस्टल और हेरोइन की खेप, फाजिल्का से 3 दोस्त गिरफ्तार…

फाजिल्का(Fazilka Police) जिले में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मंगाने का आरोप है। आरोपियों के पास से दो विदेशी ग्लॉक पिस्टल, चार कारतूस, 50 ग्राम हेरोइन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसएसपी गगन अजीत सिंह के मुताबिक, थाना सदर की पुलिस टीम एसएचओ हरदेव सिंह बेदी के नेतृत्व में फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे तीन युवकों को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास अवैध पिस्तौल और हेरोइन मिली। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले उन्होंने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप मंगवाई थी। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी वे पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा चुके हैं। तीनों ने हाल में मिलकर तस्करी का काम शुरू किया था और हथियारों को आगे सप्लाई करने की तैयारी थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कौन-कौन शामिल?

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रवि, निवासी मछीवाड़ा, फिरोजपुर; रणजीत सिंह उर्फ जीता, निवासी बारेके, फिरोजपुर; और निशान सिंह उर्फ धामू, निवासी बारेके, फिरोजपुर के रूप में बताई है।

मोबाइल से मिले अहम सुराग

पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर कथित तस्करी नेटवर्क, पाकिस्तान से जुड़े संपर्कों और स्थानीय सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें : पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दबिश कर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments