HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR में सुबह झमाझम बरसे मेघा, UP-बिहार से बंगाल तक भारी बारिश...

दिल्ली-NCR में सुबह झमाझम बरसे मेघा, UP-बिहार से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें 27 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Alert: 22 अगस्त 2026, शनिवार को दिल्ली-NCR में सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। IMD ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत पूरे इलाके में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से मानसून को मजबूती मिली है।

UP-बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा, यमुना समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। इसका असर निचले इलाकों में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि बिहार में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ के विकराल होने की आशंका है।

पूर्वी MP में आज बहुत भारी बारिश

उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 22 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। यहां 23 से 26 अगस्त तक भी भारी बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 21 से 25 अगस्त तक गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां भी हो सकती हैं।

दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में भारी बारिश

22 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त और उत्तराखंड में 27 अगस्त तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

ओडिशा-बिहार में भी मानसून मजबूत

अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 अगस्त तक बारिश हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में 22 से 27 अगस्त और बिहार में 22 से 24 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। ओडिशा में 22-23 अगस्त को भारी और 24-27 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार में 22-25 अगस्त और झारखंड में 23 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ तेज बिजली की संभावना है।

पूर्वोत्तर में 27 अगस्त तक बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 26-27 अगस्त बारिश की संभावना है। असम-मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 23-27 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। असम-मेघालय में 27 अगस्त और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 24 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं।

मध्य भारत में सबसे ज्यादा असर

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 अगस्त तक व्यापक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। विदर्भ में 23-25 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 27 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। मध्य भारत के अलावा उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान है। इसके विपरीत प्रायद्वीपीय भारत में बारिश कम हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश सीमित

कोंकण और गोवा में 27 अगस्त तक बारिश हो सकती है, जबकि गुजरात, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में छिटपुट बारिश के आसार हैं। तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 27 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 अगस्त तक गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 24-25 अगस्त को इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

केरल-कर्नाटक में भी भारी बारिश

केरल और माहे में 23-25 अगस्त तथा तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 23-24 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 25 अगस्त तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अल नीनो के एक्टिव होने के पूर्वानुमान के बीच देश के कई हिस्सों में जारी बारिश और बंगाल की खाड़ी के नए सिस्टम ने मानसून को फिलहाल मजबूत बनाए रखा है।

Read More:

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा पर बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments