HomeBreaking Newsपश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज...

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा पर बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Home Minister Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन आज वह सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा को लेकर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें BSF, SSB, खुफिया एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच तालमेल की समीक्षा होगी।

सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख रहेंगे मौजूद

बैठक में दोनों सुरक्षा बलों के प्रमुख और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को और मजबूत करने के बातचीत होने की उम्मीद है।

बुधवार को SSB परियोजनाओं का किया लोकार्पण

इससे पहले बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने जवानों से सीधा संवाद भी किया और सीमा सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।

घुसपैठ को लेकर पिछली सरकार पर निशाना

अपने संबोधन में शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर बंगाल की पूर्ववर्ती सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोके बिना बंगाल और देश की सुरक्षा संभव नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि पहले की मुख्यमंत्री ने BSF को जमीन देने में काफी आनाकानी की थी। उन्होंने कहा कि वह खुद ममता बनर्जी से मिलने गए थे और समझाया था कि यह जमीन देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद काम अटका रहा।

नई सरकार ने 45 दिन में दी 1139 एकड़ जमीन

गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, अब राज्य में नई सरकार बनने के बाद CM सुवेंदु अधिकारी ने महज 45 दिनों में 1139 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है। उन्होंने कहा कि यह तेजी दिखाती है कि नई सरकार नेशनल सिक्योरिटी को लेकर कितनी गंभीर है।

Read More:

पश्चिम एशिया तनाव पर भारत का रुख, विदेश मंत्रालय ने कहा- बातचीत और कूटनीति से ही संभव है शांतिपूर्ण समाधान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments