HomeBreaking News1984 हिंसा के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का हुआ निधन

1984 हिंसा के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का हुआ निधन

कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 1984 की हिंसा से जुड़े दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

तीन मामलों में चला मुकदमा

सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 की हिंसा से जुड़े तीन प्रमुख मामलों में मुकदमा चला। इनमें एक मामले में उन्हें बरी किया गया, जबकि दो मामलों में दोषी ठहराया गया। दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में पांच लोगों की हत्या और एक गंभीर मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

सुल्तानपुरी मामले में बरी हुए

सितंबर 2023 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में हत्या से जुड़े मामले में सज्जन कुमार को बरी कर दिया था। मामले में CBI की अहम गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन कुमार भीड़ को भड़का रहे थे।

सरस्वती विहार मामले में भी उम्रकैद

1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। आरोप के मुताबिक, हिंसा के दौरान भीड़ ने दोनों पर लोहे की सरियों और लाठियों से हमला किया और बाद में उन्हें जिंदा जला दिया। इस मामले में सज्जन कुमार को 12 फरवरी 2025 को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद 25 फरवरी 2025 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

Read More

बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मिलेगा कमाई का मौका, 1 लाख व्यूज पर 10 हजार रुपये तक देगी सरकार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments