HomeBreaking Newsसिर्फ पैर टूटने पर ICU में भर्ती, बना ₹22 लाख का बिल...

सिर्फ पैर टूटने पर ICU में भर्ती, बना ₹22 लाख का बिल फिर भी हुई मौत, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण युवक की जान गई, जबकि इलाज के नाम पर उनसे 22 लाख रुपये का बिल भी वसूला गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

पैर टूटने के बाद कराया गया था भर्ती

जानकारी के मुताबिक, लातेहार निवासी राजू कुमार रंजन सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसमें उसका पैर टूट गया था। करीब 40 दिन पहले उसे इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उसके पैर में संक्रमण फैल गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।

ड्रेसिंग में लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद दो से तीन दिनों तक घाव की ड्रेसिंग नहीं की गई। उनका आरोप है कि इसी लापरवाही की वजह से संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। परिजनों का यह भी कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद डॉक्टर युवक को बचाने में नाकाम रहे।

22 लाख रुपये का बिल बना

परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने कुल 22 लाख रुपये का बिल बनाया। उनका आरोप है कि भारी-भरकम रकम लेने के बावजूद मरीज को उचित उपचार नहीं मिला। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Read More

IND vs ENG: पहले मैच में बारिश के बाद आज मैनचेस्टर में भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानिए कैसी है इंग्लैंड की नई प्लेइंग XI

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments