HomeBreaking Newsझारखंड में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला, महिला और युवक को...

झारखंड में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला, महिला और युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का वीडियो वायरल

झारखंड(Jharkhand) के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना इलाके के बूढ़ीडूबा गांव में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। आरोप है कि कथित प्रेम संबंध के शक में एक विवाहिता और एक युवक को गांव में अर्धनग्न हालत में घुमाया गया। सूचना के मुताबिक, महिला का पति उसके दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज था।

इसी विवाद के बाद उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और युवक को जबरन पकड़ा और दोनों को पहले महिला के मायके से उठाया गया और फिर बूढ़ीडूबा गांव लाया गया। इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए जाने और अपमानित करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

भीड़ बनी मूकदर्शक, वीडियो हुआ वायरल

घटना के दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इस मामले में आकर बीच बचाव करने या फिर समझाने तक की कोशिश नहीं की। इसके साथ कई लोग पूरी घटना को देखते रहे और कुछ ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

बंधक बनाकर रखा गया

दोनों को बाद में गांव के एक प्रधान मसी मरांडी के हवाले कर दिया गया यहां पर भी उन्हें बंधक बनाकर ही रखा गया। बताया गया है कि पीड़ित युवक साहेबगंज जिले बोरियो थाना क्षेत्र का निवासी है। इस घटना की जानकारी पुलिस को तीन दिनों के बाद मिली जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 30 जून को युवक और युवती को इस जबरन चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद दोनों को मेडिकर जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता के द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी और दिए गए बयानों के आधार पर थाना कांड संख्या 49/26 में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस अपनी जांच-पड़ताल के काम में जुट गई है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 30 से 40 अनजान लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश तेज

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामाजिक संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें : 10 साल तक दिलजीत दोसांझ पेट में रही 12MM की पथरी, सर्जरी भी नहीं कराई…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments