HomeBreaking News10 साल तक दिलजीत दोसांझ पेट में रही 12MM की पथरी, सर्जरी...

10 साल तक दिलजीत दोसांझ पेट में रही 12MM की पथरी, सर्जरी भी नहीं कराई…परिवार तक को नहीं लगी भनक

पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) ने हाल ही में अपनी सेहत से जुड़ा एक ऐसा बड़ा राज शेयर किया है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10 सालों से उनके गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) में पथरी है लेकिन उन्होंने अब तक इसकी सर्जरी नहीं करवाई। दिलचस्प बात यह है कि इस बारे में उनके परिवार और करीबी दोस्तों को भी जानकारी नहीं दी थी।

एक इंटरव्यू के टाइम दिलजीत ने ये शेयर किया कि 2015 में मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके गॉल ब्लैडर में करीब 11 से 12 मिमी की पथरी होने की जानकारी दी थी। उस टाइम डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी लेकिन क्योंकि इस वजह से उन्हें किसी तरह का दर्द या कोई दिक्कत नहीं हो रही थी इसलिए उन्होंने सर्जरी नहीं कराने का फैसला लिया।

हमेशा साथ रखते हैं दवाईयां

दिलजीत का कहना है कि पिछले एक दशक में उन्हें इस पथरी की वजह से कोई सीरियस दिक्कत महसूस नहीं हुई। सेफ्टी के तौर पर वह हमेशा अपने साथ जरूरी दवाइयों का एक छोटा मेडिकल किट रखते हैं। उनका मानना है कि फिलहाल उनकी कंडीशन नॉर्मल है हालांकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय के लिए नियमित चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी होता है।

फैंस ने जताई चिंता

दिलजीत के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। इसके साथ ही कई लोगों ने उन्हें रेगुलर जांच कराने और डॉक्टर की सलाह को मानने के लिए कहा है। वहीं, कई फैंस ने उनकी पॉजिटिव थिंकिंग की भी सराहना की।

काम के मोर्चे पर लगातार सक्रिय

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ एक्टिंग और सिंगिंग, दोनों फील्ट में शानदार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को ऑडियंस का अच्छा फीडबैक मिला था। इसके अलावा वह देश-विदेश में अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट्स के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय मंच तक, दिलजीत ने अपनी अलग पहचान बनाई है और आज भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : ISRO हेडक्वार्टर को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments