HomeBreaking Newsअमृतसर एयरपोर्ट पर ₹1 करोड़ का सोना जब्त, कड़े-चेन में ढालकर तस्करी...

अमृतसर एयरपोर्ट पर ₹1 करोड़ का सोना जब्त, कड़े-चेन में ढालकर तस्करी की कोशिश, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Amritsar Airport) पर सुरक्षा एजेंसियों ने सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में सोना जब्त कर एक महिला समेत तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की और जांच के दौरान ये सामने आया कि कुछ यात्री सोने को बेहद चालाकी से छिपाकर ला रहे थे किसी ने इसे पेस्ट के रूप में अपने जूतों में रखा था तो किसी ने सोने को कड़े और चेन के रूप में छिपाकर पहन रखा था।

तीन अलग-अलग मामलों बरामद हुआ सोना

  • पहले मामले में शारजाह से आई एक फ्लाइट के यात्री की तलाशी के दौरान जूतों में छिपाया गया करीब 174 ग्राम सोना बरामद हुआ जिसमें शुद्ध सोने की मात्रा लगभग 150 ग्राम पाई गई। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है।

  • दूसरे मामले में एक महिला यात्री से पेस्ट के रूप में छिपाया गया लगभग 114 ग्राम सोना जब्त किया गया है। जांच के बाद इसमें शुद्ध सोने की मात्रा करीब 90 ग्राम निकली, जिसकी कीमत भी लाखों रुपये में बताई गई।

  • तीसरे मामले में मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए आए एक यात्री से 24 कैरेट सोने के दो कड़े और एक चेन बरामद की गई, जिनका कुल वजन लगभग 484 ग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क होने का शक

प्रारंभिक जांच में अधिकारियों को संदेह है कि यह मामला किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक, दुबई और शारजाह जैसे शहरों में सोना भारत की तुलना में सस्ता मिलता है। भारत में आयात शुल्क और अन्य करों के कारण इसकी कीमत बढ़ जाती है। इसी अंतर का फायदा उठाकर तस्कर यात्रियों के जरिए सोना भारत में लाने की कोशिश करते हैं जिसे बाद में स्थानीय बाजार और अवैध चैनलों के माध्यम से खपाया जाता है।

आगे बड़े खुलासों की उम्मींद

फिलहाल तीनों मामलों में सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत कार्रवाई की गई है और गिरफ्तार यात्रियों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन शामिल है।

यह भी पढ़ें : मदरास हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ‘स्पेशल लीव पिटिशन’, तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments