HomeBreaking Newsपवित्र तामेश्वरनाथ धाम जहां पांडवों ने की थी पूजा, जल्द पाएगा नई...

पवित्र तामेश्वरनाथ धाम जहां पांडवों ने की थी पूजा, जल्द पाएगा नई पहचान, सरकार का मेगा कॉरिडोर प्लान तैयार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब संत कबीर नगर स्थित प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम(Tameshwarnath Dham) को नई पहचान देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की घोषणा बनाई है। जिस पर काम भी शुरु कर दिया गया है। सरकार की योजना है कि इस धाम को उसी तरह सुविधाओं से लैस किया जाए जैसे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक केंद्र अयोध्या, वाराणसी और विंध्याचल को विकसित किया गया है।

CM योगी ने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास केवल श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा नहीं है बल्कि यह प्रदेश की प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई दिशा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से धार्मिक स्थलों को विकसित करने से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

तामेश्वरनाथ धाम को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

प्रस्तावित कॉरिडोर के तहत मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की योजना है। सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस परियोजना से संत कबीर नगर के अलावा बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही बड़े शहरों से बेहतर संपर्क स्थापित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से इस क्षेत्र की पहुंच को और आसान बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

महाभारत काल से जुड़ी है धाम की मान्यता

तामेश्वरनाथ धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक महत्व रखने वाला केंद्र भी माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत काल में जब अज्ञातवास के दौरान पांडव इस क्षेत्र में आए थे। तब माता कुंती ने यहां भगवान शिव की आराधना की थी।

कहा जाता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है और यहां सच्चे मन से पूजा करने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी के साथ सावन और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख अवसरों पर बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य छोटे-बड़े धार्मिक स्थल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।

धार्मिक विकास के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सरकार का मानना है कि धार्मिक स्थलों के विकास से केवल श्रद्धालुओं को सुविधाएं नहीं मिलतीं बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। अयोध्या और वाराणसी जैसे शहरों में धार्मिक पर्यटन बढ़ने के बाद रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

इसी सोच के साथ तामेश्वरनाथ धाम और आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। कॉरिडोर बनने के बाद यहां पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे स्थानीय व्यापार, परिवहन और रोजगार के क्षेत्र को भी लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के नरेला में दर्दनाक हादसा, खुले नाले में गिरने से युवक की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments