Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : ‘वॉर गैंगस्टर प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

Punjab : ‘वॉर गैंगस्टर प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

बठिंडा पुलिस को ‘वॉर गैंगस्टर प्रहार’ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। CIA स्टाफ वन की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी

DSP संदीप सिंह भाटी ने बताया कि अभियान के तहत बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ रोजाना कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में CIA स्टाफ वन की टीम ने थाना संगत क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली।

बठिंडा पुलिस द्वारा बरामद की गई देसी पिस्तौल।

दो देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

पुलिस द्वारा व्यक्ति की तलाशी के दौरान 32 बोर की दो अवैध देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गईं। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसे देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगी सख्ती

DSP संदीप सिंह भाटी ने बताया कि SSP बठिंडा ज्योति यादव बैंस के सख्त निर्देश हैं कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इन निर्देशों के तहत जिले में रात के समय पेट्रोलिंग और दिन में नाकाबंदी लगातार की जा रही है, ताकि गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments