Saturday, February 14, 2026

9am

बुलेटिन सुबह 8 बजे 08-05-2025
ब्रेकिंग- 49
IMF

ब्रेकिंग- 47
सांबा मॉर्निंग विजुअल-लूप-लो-सांबा
उरी मॉर्निंग विजुअल-लूप-उरी
उधमपुर मॉर्निंग-लूप-उधमपुर
राजौरी मॉर्निंग विजुअल-लूप-राजौरी

4 विन सिक्योरिटी-लूप
एंकर…

0800

ब्रेकिंग- 117
राजनाथ सिंह मीटिंग-लूप
हैडर-रक्षा मंत्री तीनों सेना प्रमुखों के साथ करेंगे बैठक/विदेश मंत्रालय सुबह 10 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस/पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर रातभर की गोलीबारी/भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एंकर… भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा पर पाकिस्तान की ओर से रातभर गोलीबारी की गई… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया… पाकिस्तान ने जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़, पठानकोट, श्रीनगर, पुंछ, सांबा, जैसलमेर और पोखरण में ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया… जिनको भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम S-400 से मार गिराया… भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान में तबाही का मंजर देखने को मिला है… उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे… जिसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से सुबह दस बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा हालातों की जानकारी दी जाएगी…

ब्रेकिंग- 128
निशिकांत दूबे ट्वीट-लूप

ब्रेकिंग- 118
जेडी वेंस फाइल-लूप

ब्रेकिंग- 116
अमेरिका-बाइट
हैडर-पाकिस्तान को अमेरिका की कड़ी चेतावनी/अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई लताड़/सीमा पर तनाव कम करें पाकिस्तान- अमेरिका/अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस.जयशंकर से की बात/पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ से भी की बात
एंकर… भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है… पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलों से लगातार हमले कर रहा है… जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है… इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है… और पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए तनाव कम करने के लिए कहा है… अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात की है… और तनाव कम कर बातचीत करने के लिए कहा है… अमेरिका विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने ये जानकारी दी है…

ब्रेकिंग
BLA लूप
हैडर-पाकिस्तान के अंदर अंदरूनी हालात बेकाबू/BLA ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया बड़ा हमला/BLA ने गैस पाइपलाइन में किया विस्फोट/पाकिस्तानी सेना पर रिमोट कंट्रोल बम और हथियारों से हमला
एंकर… पाकिस्तान के अंदरूनी हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए हैं… ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां भारत ने पाकिस्तान को सैन्य मोर्चे पर करारा जवाब दिया है, वहीं पाकिस्तान के अंदर बलूचिस्तान में विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर बड़ा हमला कर दिया है… साथ ही, रणनीतिक रूप से अहम गैस पाइपलाइन को भी विस्फोट से उड़ा दिया गया है… इस हमले में एक पाक सैनिक के मारे जाने की खबर है… कई चौकियों पर भी किए गए हमलों में पाकिस्तानी सेना को जान-माल का नुकसान हुआ… अब पाकिस्तानी सेना को बाहरी मोर्चे के साथ-साथ अंदरूनी विद्रोह का भी सामना करना पड़ रहा है…बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान के कीच, मस्तुंग और कच्ची इलाकों में पाकिस्तानी सेना और उसके सहयोगियों पर 6 अलग-अलग हमले किए हैं… इन हमलों में रिमोट कंट्रोल बम और हथियारों का इस्तेमाल किया गया…

ब्रेकिंग-
इमरान खान समर्थक- लूप- लो- 7AM
हेडर-भारत के एक्शन से कांपा पाकिस्तान/सड़कों पर उतरे इमरान खान के समर्थक/पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन / समर्थकों ने की इमरान खान की रिहाई की मांग
एंकर- भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं… पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है… भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया… इस बीच देर रात पाकिस्तान में सरकार और सेना के खिलाफ इमरान खाने के समर्थकों ने विद्रोह किया… और सड़कों पर उतरकर इमरान को रिहा करने की मांग की… जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वायरल वीडियो में इमरान खान के कार्यकर्ता कहते नजर आ रहे है कि… इस वक्त इमरान खान को पाकिस्तान की जरुरत नहीं है… बल्कि पाकिस्तान को इमरान खान की जरुरत है… उनको जल्द से जल्द रिहा किया जाए…

ब्रेकिंग-
एक्स अकाउंट बैन- लूप- लो- 7AM
हेडर-भारत में ‘X’ पर बने 8 हजार अकाउंट बैन/भारत सरकार के आदेश पर ‘X’ ने किया बैन/भारत के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने का आरोप / इनमें इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गनाइजेशन भी शामिल
एंकर- पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 8 हजार एक्स अकाउंट बंद करने के आदेश दिए हैं… इनमें इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गनाइजेशन के अकाउंट भी शामिल हैं… एक्स ने ये दावा ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि… भारत सरकार ने ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट्स को बैन करने के आदेश जारी किए हैं, जो फर्जी खबरें, पाकिस्तान के लिए प्रोपेगैंडा और भारत विरोधी कंटेंट फैला रहे हैं… सरकार का कहना है कि ये कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए की गई है… कुछ अकाउंट्स पर भारत में अस्थिरता फैलाने और गलत सूचना प्रसारित करने का आरोप है…

भारत हमला-लूप
हैडर-भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान/राजस्थान सीमा पर सैन्य ठिकानों पर किया हमला/सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब/एयर डिफेंस सिस्टम S-400 पाकिस्तानी मिसाइलों को किया नष्ट/पाकिस्तानी ड्रोन को भारत सेना ने मार गिराया
एंकर… पहलगाम हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान ने राजस्थान की सीमा में 5 सैन्य ठिकानों पर हमला किया… जिस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक के ड्रोन को मार गिराया और हमलों को नाकाम कर दिया… भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए बॉर्डर से सटे जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है… पाकिस्तान ने दो बार राजस्थान में हमला करने की कोशिश की… पाकिस्तान ने उत्तरलाई, नाल और फलोदी एयरबेस पर मिसाइल दागी, जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने हवा में ही नष्ट कर दिया… उसके बाद रात करीब नौ जैसलमेर-पोखरण के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया गया… इन्हें भी हवा में ही मार गिराया गया… पाकिस्तान ने ड्रोन के झुंड के साथ अटैक किया था… उधर हालात को देखते हुए जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली में ब्लैकआउट रहा… श्रीगंगानगर में अगले आदेश तक के लिए कॉलेज-कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया गया…

हरियाणा सरकार फैसला- लूप- लो- 7AM
हेडर-भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा में हाई अलर्ट/पुलिस-स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द/दमकल विभाग के कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द
एंकर- भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच हरियाणा सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है… सरकार ने पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं… स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि… कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर न रहे… साथ ही किसी को भी हेडक्वार्टर छोड़ने की इजाजत नहीं है… कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाए… स्वास्थ्य विभाग ने अपने आदेश में ये भी कहा कि… अगर कोई कर्मचारी छुट्टी के लिए अप्लाई करता है तो उसकी छुट्टी मंजूर नहीं की जाए…

मान सरकार फैसला- लूप- लो- 7AM
हेडर-भारत-पाकिस्तान तनाव बीच पंजाब सरकार का फैसला/स्कूल-कॉलेज बंद करने के दिए आदेश/अगले 3 दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद करने के दिए आदेश
एंकर- पंजाब सरकार ने गुरुवार को राज्य में अगले तीन दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया… भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर गुरुवार रात ये आदेश जारी किया गया… पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, स्थिति को देखते हुए ये आदेश दिया जाता है कि… पूरे पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे…

दिल्ली सरकार फैसला- लूप- लो- 7AM
हेडर-दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यक्रम रद्द किए/दिल्ली पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द/भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लिया गया फैसला
एंकर- भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है… सरकार ने पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने की घोषणा की है… दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से देर शाम जारी आदेश में कहा गया कि… मौजूदा स्थिति और किसी भी आपात स्थिति की तैयारियों को देखते हुए अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी…
क्लोजिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments