हरियाणा के चुनावी दंगल में उतरी थी 51 महिलाएं, जानिए किसने कहां दर्ज की जीत?

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के लिए हो रही मतगणना में पुरुष उम्मीदवारों के साथ ही महिला उम्मीदवारों को भी हार-जीत का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जहां महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं, कईं स्थानों पर उन्होंने कड़ा मुकाबला भी किया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें से 51 महिला उम्मीदवारों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिला था। 

Oct 9, 2024 - 09:06
Oct 9, 2024 - 09:09
 10
हरियाणा के चुनावी दंगल में उतरी थी 51 महिलाएं, जानिए किसने कहां दर्ज की जीत?
हरियाणा के चुनावी दंगल में उतरी थी 51 महिलाएं, जानिए किसने कहां दर्ज की जीत?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के लिए हो रही मतगणना में पुरुष उम्मीदवारों के साथ ही महिला उम्मीदवारों को भी हार-जीत का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जहां महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं, कईं स्थानों पर उन्होंने कड़ा मुकाबला भी किया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें से 51 महिला उम्मीदवारों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिला था। 

विधानसभा चुनाव के लिए कुल 51 महिलाओं में से सबसे अधिक महिला उम्मीदवार कांग्रेस की तरफ से उतारे गए थे। इनमें कांग्रेस के 12 महिला उम्मीदवार, बीजेपी के 11 महिला उम्मीदवार, इनेलो के 11 महिला उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी के 10 महिला उम्मीदवार और जेजेपी-एएसपी गठबंधन से 8 महिला उम्मीदवार को टिकट दे कर इस बार के चुनावी जंग में लड़ने का मौका दिया गया था।

यह महिलाएं जीती

तोशाम सीट से बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी से 75728 वोटों से जीत दर्ज की। जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट से भाजपा के योगेश कुमार हार गए। वहीं, इस सीट से आम आदमी पार्टी से कविता दलाल 1280 वोटों के साथ 5वें स्थान पर रहीं। हिसार विधानसभा सीट से सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और उन्होंने कांग्रेस के रामनिवास के खिलाफ जीत दर्ज की। अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा निर्दलीय ने बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज को कड़ी टक्कर दी, लेकिन जीत नहीं पाई। कालका से शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह ने कुमंदनी राकेश दौलताबादा को हराया। वहीं, अटेली से आरती राव ने जीत हासिल की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow