मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और बस की टक्कर, 5 की मौत, 7 की हालत गंभीर 

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तीर्थयात्रियों से भरी बस की एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Jul 16, 2024 - 11:53
 23
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और बस की टक्कर, 5 की मौत, 7 की हालत गंभीर 
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और बस की टक्कर, 5 की मौत, 7 की हालत गंभीर 

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तीर्थयात्रियों से भरी बस की एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए। जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। 

पंढरपुर जा रहे थे बस सवार यात्री 

पुलिस के अनुसार बस सवार यात्री आषाढी एकादशी मनाने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। इसी दौरान पनवेल के पास बस ट्रैक्टर से टकराकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 54 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को दो हाइड्रा की मदद से बस को बाहर निकाल लिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow