हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, IGMC शिमला और AIMSS चमियाना में भरे जाएंगे 489 पद

हिमाचल में स्वास्थ्य से जुड़े भर्तियों का इंजतार कर रहे आवेदकों के लिए खुशखबरी है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय यानी IGMC शिमला और अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में सरकार ने 489 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।

Aug 13, 2024 - 15:51
 42
हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, IGMC शिमला और AIMSS चमियाना में भरे जाएंगे 489 पद
हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, IGMC शिमला और AIMSS चमियाना में भरे जाएंगे 489 पद

हिमाचल में स्वास्थ्य से जुड़े भर्तियों का इंजतार कर रहे आवेदकों के लिए खुशखबरी है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय यानी IGMC शिमला और अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में सरकार ने 489 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। जिसमें सबसे ज्यादा कुल 400 स्टाफ नर्सों के लिए वैकेंसी है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है।

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुनिश्चित 

इस पहल से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी। इन पदों में सामान्य चिकित्सा में 10 पद, बाल रोग में 3, ऑर्थोपेडिक्स, आपातकालीन चिकित्सा और नेत्र विज्ञान में 2-2 पद और त्वचा विज्ञान और ईएनटी में 1-1 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना को यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में 1-1 नए पद भरे जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow