पंजाब में किसानों का विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद जम्मू में रेल यातायात बहाल

पंजाब में आंदोलनकारी किसानों द्वारा अपनी तीन दिवसीय हड़ताल वापस लेने के बाद शनिवार शाम को जम्मू रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। रेल यातायात दोबारा शुरू होने से वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों सहित सैकड़ों यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिली है, जो किसानों… Continue reading पंजाब में किसानों का विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद जम्मू में रेल यातायात बहाल

नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक को दो मामलों में मिली जमानत, दो अन्य मामलों में अभी जेल में ही रहेंगे

हरियाणा में नूंह हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक मम्मन खान को शनिवार को यहां की एक अदालत ने दो मामलों में जमानत दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। खान हालांकि जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें नूंह हिंसा से संबंधित दो अन्य मामलों में अभी तक जमानत नहीं मिली है।… Continue reading नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक को दो मामलों में मिली जमानत, दो अन्य मामलों में अभी जेल में ही रहेंगे

राजस्थान सरकार का ‘विजन 2030’ दस्तावेज पांच अक्टूबर को जारी होगा: गहलोत

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘विजन 2030’ दस्तावेज पांच अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को बिसाऊ (झुंझुनूं) में एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्वाकांक्षी ‘राजस्थान मिशन-2030’ की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि अब तक 2.50 करोड़ से अधिक लोगों से उनके सपनों के राजस्थान के लिए सलाह और सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। इन्हीं के आधार पर पांच अक्टूबर, 2023 को ‘विजन-2030 डॉक्यूमेंट’ जारी किया जाएगा। इसमें सुझावों के जरिए प्रत्येक प्रदेशवासी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने पांच साल में चार गुना गति से प्रगति की है। अब वर्ष 2030 तक प्रगति की गति को 10 गुना बढ़ाना हमारा लक्ष्य है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना विकास, सोलर ऊर्जा, अनाज उत्पादन सहित हर क्षेत्र में देश का मानक राज्य बन गया है।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण सरकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है, ये आगे भी जारी रहेंगी।

गहलोत ने शनिवार शाम बीकानेर में भुजिया-पापड़ व्यवसायियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

पंजाब: किसानों का रेल रोको आंदोलन समाप्त

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने तीसरे दिन रेल रोको आंदोलन खत्‍म कर दिया है। 28 सितंबर दोपहर बाद रेलवे ट्रैक पर शुरू हुआ धरना शनिवार दोपहर 4:00 बजे समाप्त हुआ। बता दें किसानों ने रेलवे ट्रैक व टोल प्लाजा खाली कर दिए हैं। अब प्रदेश में रविवार तक रेल यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

इस वर्ष मानसून का मौसम समाप्त, ‘सामान्य’ बारिश दर्ज की गई

इस वर्ष मानसून का मौसम समाप्त हो गया है और चार महीने के इस मौसम में भारत में ‘सामान्य’ बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि बारिश का दीर्घकालिक औसत 868.6 मिलीमीटर (मिमी) रहा है। इस बार यह आंकड़ा 820 मिमी का रहा।

विभाग ने बताया कि सकारात्मक कारकों के कारण अल नीनो देश में मानसून की बारिश को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर सका।

RBI ने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने, जमा करने की समयसीमा सात अक्टूबर तक बढ़ाई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को प्रणाली से 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने के विशेष अभियान को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया।

आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट वापस लेने के आखिरी दिन जारी एक बयान में कहा कि जनता ने 19 मई से 29 सितंबर तक कुल 3.42 लाख करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट वापस किए हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि अब तक बदले गए नोट इस मूल्य वर्ग में कुल प्रचलित मुद्रा का 96 प्रतिशत है।

आरबीआई ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट सात अक्टूबर के बाद भी वैध मुद्रा बने रहेंगे, लेकिन इन्हें केवल आरबीआई कार्यालयों में ही बदला जा सकेगा।

2023 विश्व कप भारत के लिए मेरा अंतिम विश्व कप हो सकता है: अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को स्वीकार किया कि पांच अक्टूबर से शुरु होने वाला आगामी विश्व कप भारत की ओर से उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है जिसमें इस अनुभवी स्पिनर को चोटिल अक्षर पटेल की जगह मेजबान टीम की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

अश्विन ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त श्रृंखला के पहले दो वनडे में शानदार प्रदर्शन किया और इसके बाद उन्हें पटेल की जगह टीम में चुना गया।

भारत के शनिवार को यहां गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले 37 वर्षीय अश्विन ने मैच से पूर्व बातचीत में यह बात स्वीकार की।

हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से श्री आनंदपुर साहिब में धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्तों पर लगे नए दिशा बोर्ड

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों स्वरूप आनंदपुर साहिब विधान सभा हलके से गुज़रते राज मार्ग पर नवीन किस्म के दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। यह बोर्ड यात्रियों को दूरी और आगामी शहर के बारे जानकारी देने के साथ-साथ इस मार्ग पर पड़ते प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे संक्षिप्त ऐतिहासिक विवरण से भी अवगत करवाते हैं।

इस संबंधी और जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि खालसा पंथ के सृजन स्थल श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

इसके इलावा हिंदु धर्म के शक्तिपीठ नैना देवी को जाने के लिए भी आनंदपुर साहिब में से ही रास्ता जाता है जिस कारण सारा साल यहाँ यात्रियों की आमद रहती है।

प्रवक्ता ने बताया कि आनंदपुर साहिब विधान सभा हलका जल स्रोतों, नदियों, डैमों, दरियाओं और कंडी पहाड़ी वाला इलाका है जहाँ बड़े स्तर पर देश-विदेश से सैलानी इसकी ख़ूबसूरती का आनंद मानने आते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन यात्रियों को दूरी और ऐतिहासिक महत्ता से अवगत करवाने के मकसद से यह नवीन किस्म के दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इन बोर्डों पर कुछ पक्तियों में इस पवित्र धरती के बारे धार्मिक और इतिहास महत्ता संबंधी लिखा गया है, जिससे श्री आंनदपुर साहिब आने वाले लोगों की जानकारी में और विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आनंदपुर साहिब के क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं जिनमें श्री गुरु तेग़ बहादुर म्युज़ियम पाँच पियारा पार्क का नवीनीकरण, नेचर पार्क, भाई जैता जी की स्मारक, इनफोरमेशन जैसे कई प्रोजैक्ट शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों सम्बन्धी हलका विधायक और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा निगरानी की जा रही है।

राज्य सरकार ने पारदर्शिता और गैर कानूनी खनन के खि़लाफ़ उठाया अहम और कारगर कदम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता पर चलते हुए खनन विभाग द्वारा एक अहम फ़ैसला लेते हुए राज्य के सभी क्रशरों के बिजली मीटरों को संगठित करते हुए विभाग के पोर्टल के साथ जोड़ दिया है।

आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा जानकारी देते हुए खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि राज्य में खनन की गतिविधियों में पारदर्शिता लाते हुए सभी क्रशरों के मीटरों को संगठित कर दिया है। खनन विभाग का पोर्टल पी.एस.पी.सी.एल. के मीटरों के साथ जुड़ा होगा, जिससे क्रशर मालिकों द्वारा हर महीने मीटर की रीडिंग की जानकारी विभाग को दी जाएगी। इससे क्रशर मालिक द्वारा बेचे जाने वाले माल और मीटर की रीडिंग का मिलान किया जा सकेगा।

खनन मंत्री ने आगे कहा कि इस पारदर्शी प्रणाली के द्वारा ग़ैर-कानूनी गतिविधियों का पता लगेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग़ैर-कानूनी खनन के खि़लाफ़ ज़ीरो टॉलरैंस की नीति अपना रही है और किसी भी ऐसी गतिविधि करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा।

केरल में भारी बारिश जारी, मौसम विभाग ने 13 जिलों में जारी किया ‘येलो अलर्ट’

केरल के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है, जिससे शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोट्टयम को छोड़कर राज्य के 13 से 14 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

‘येलो अलर्ट’ में छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई स्थानों से पेड़ गिरने, जलभराव और दीवारें ढहने की खबरें आई हैं, लेकिन राज्य में कहीं भी किसी प्रकार के बड़े हादसे की सूचना नहीं है। राज्य में बीते दो दिनों से बारिश जारी है।

भारी बारिश की वजह से अलप्पुझा जिले के कुट्टनाद क्षेत्र के एदथुआ में सैकड़ों एकड़ धान की फसल खराब हो गयी।

जिला अधिकारियों ने यहां बताया कि बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर राज्य की राजधानी के समीप अरुविक्कारा बांध का शटर 160 सेंटीमीटर तक उठा दिए गए हैं।

आने वाले घंटों में बारिश के तेज होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों से अधिक सतर्क रहने का आग्रह किया और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के निर्देश दिये हैं।